रायबरेली के नगर पंचायत नसीराबाद में रमजान माह के आखिरी जुमा की नमाज शुक्रवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। कस्बे व आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कस्बा के वार्ड नंबर-09 स्थित उमर मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उजेफा, रुकैया मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अलायार, मौलाना अमीन मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अला बक्स, कोठी मस्जिद में मौलाना अब्दुल रसीद, मोमिनपुरा की बिलाली मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद नसीम उल्ला तथा एक मिनारा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हारुन ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा क्षेत्र के बरखुरदारपुर, अशरफपुर, ऊदापुर, रहीमगंज, महमदपुर और बनी गांवों की मस्जिदों में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह, कानूनगो अमर बहादुर सिंह, संदीप त्रिपाठी सहित प्रशासनिक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।