फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में जिला अस्पताल की कॉलोनी में रहना मुश्किल, बीमारी का घर बनी कॉलोनी

रायबरेली में जिला अस्पताल के बगल में स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए कॉलोनी बनी है। हाल यह है कि कॉलोनी की साफ सफाई न होने से यह बीमारी का घर बन गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं तो साथ ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका प्रशासन से कई बार साफ सफाई के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल की कॉलोनी में 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। उनके लिए कॉलोनी बीमारी का घर बन गई है। कॉलोनी की सड़क खराब है। अमृत योजना के तहत सीवर लाइन पाइप लाइन डाली गई और सड़क को खोदकर उसे वैसे ही छोड़ दिया गया। हालत यह है कि सड़क पर रात के समय पैदल चलना भी हाथ पैर तुड़वाने के लिए काफी है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नाली चोक होने से लोगों को खुद नाली साफ करनी पड़ती है। बीच में जलभराव होने पर पानी निकालने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिन्हें भरा नहीं गया है, जिससे यह खतरा बने हुए हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि समस्या के निस्तारण को लेकर नगर पालिका से बात की गई, लेकिन सफाई कर्मी साफ सफाई के लिए नहीं आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें