फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में चौड़ीकरण में रोड़ा बन रहे बिजली के पोल, जाम से नहीं मिली राहत

रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहा से रतापुर तक सड़क चौड़ीकरण में बिजली के पोल रोडा बने हैं। इससे शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। 15 दिन पहले लाइन हटाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन बिजली के पोल तोड़ दिए जाने के बाद काम ठप है। समय से लाइन नहीं हटने से सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है। शहर में डिग्री कॉलेज चौराहा से अस्पताल चौराहा, बस स्टाप होते हुए रतापुर तक सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। सड़क सकरी होने के कारण हर दिन जाम लगता है। इस समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया। सात की जगह अब 10 मीटर सड़क चौड़ी की जाएगी, लेकिन इस दायरे में बिजली के खंभे आ रहे हैं। 15 दिन पहले खंभे हटाने का काम शुरू हुआ था। डिग्री कॉलेज चौराहे के पास 10 बिजली के खंभे रखे थे, जिन्हें तोड़ दिया गया। इसके बाद से लाइन हटाने का काम बंद है। लाइन शिफ्ट कराने वाली कार्यदायी एजेंसी के साइट इंचार्ज सूरज ने डिग्री कॉलेज चौराहा पर बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराने वाले एजेंसी के कर्मचारियों पर खुन्नस के चलते बिजली तोड़ने का आरोप लगाया था। साइट इंचार्ज ने बताया कि बिजली के खंभे तोड़ दिए जाने के बाद अब तक नए खंभे नहीं उपलब्ध कराए गए हैं, इसकी वजह से लाइन हटाने का काम ठप है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए सड़क का चौड़ीकरण होना जरूरी है। चौड़ीकरण के दायरे में बिजली के खंभे आ रहे हैं। खंभे हटने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड कराया जा रहा है। एलटी लाइन के खंभे किनारे किए जाने हैं। इस काम को 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। बिजली के खंभे किसने तोड़े हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें