फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बाढ़ से घिरे 9 गांव... लोगों की बढ़ी मुश्किलें, तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

यूपी के रायबरेली में नरौरा बांध से छोड़े गए पानी के कारण कटरी में डलमऊ के सात व सरेनी के दो गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार से गांव के भीतर पानी घुसने से ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ने लगी है। मोहद्दीनपुर प्राथमिक स्कूल के पास पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार, जलस्तर खतरे के निशान 99.360 मीटर के सापेक्ष 98.930 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर चार घंटे में एक सेंटीमीटर की मंद गति से बढ़ रही हैं। गंगा कटरी क्षेत्र के जमाल नगर मोहद्दीनपुर के राजू, कमलेश, रामखेलावन, मिश्रीलाल, संतोष कुमार, गौरीशंकर, रामशंकर व अंबिका ने बताया कि गांव के सामने फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं गांव के संजय त्रिवेदी, राकेश कुमार, संदीप कुमार, अजय बाबू व रघुवीर का कहना है कि बाढ़ के पानी से करीब एक हजार बीघे धान, उड़द व अन्य फसलें बाढ़ के पानी में समा गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते साल बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। किसानों को मुआवजे के नाम पर मात्र आश्वासन की घुट्टी पिला दी जाती है। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लेखपालों को बाढ़ क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में पानी घुसने लगा है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें