फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बंद किया गया परिषदीय स्कूल खुलवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली में विकासखंड दीनशाह गौरा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गोंडा का स्कूल बंद होने से बच्चों को लगभग 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। शनिवार को स्कूल खुलवाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया। प्रदर्शन पूर्व प्रधान शिव मोहन त्रिवेदी राधा कृष्ण त्रिवेदी धीरज बाजपेई धर्मेश तिवारी रामबाबू शुक्ला बृजेश मौर्य रामबरन सविता अनूप त्रिवेदी अतुल त्रिवेदी अंशु मिश्रा शुभम जायसवाल महेश तिवारी मनोज तिवारी महाजन मिश्रा राम जी मिश्रा मोहित कुमार रमाकांत त्रिवेदी का कहना है कि विद्यालय लगभग 25 वर्ष से पहले बनवाया गया था। विद्यालय में लगभग 45 से 50 बच्चे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। इस विद्यालय के विलय 2 किलोमीटर दूर देवगना कीरतपुर चरुहार में कर दिया गया है। इससे गांव के ही बच्चे लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करें पढ़ने के लिए जाते हैं। रास्ते में आवारा कुत्ते निराश्रित मवेशी का झुंड घूमा करता है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्यालय खुलवाए जाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी अशोक सचान का कहना है कि जांच कर डॉक्यूमेंट भेजे गए हैं। जल्द ही स्कूल खुलवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें