फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बारिश से धान की रोपाई तेज

रायबरेली में मानसून आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। यह बारिश अन्य फसलों के लिए भी फायदेमंद बताई जा रही है। इस समय बारिश से जिले के खेती प्रधान क्षेत्रों हलोर, अलीपुर, जमुरावां, कक्केपुर, पुरसी, मझिगवां, कोटवा मोहम्मदाबाद सहित अन्य गांवों में किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से ही इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप था। बारिश के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंडक महसूस हुई। किसान गंगासागर पांडेय, प्रेम शंकर मिश्रा, रामसागर चौधरी, संत कुमार चौधरी, उमाकांत पाण्डेय, अमर चौधरी, दिलीप तिवारी, अनुराग कुमार, बबलू मिश्रा ने बताया कि मानसून लेट आया है लेकिन यदि यह 15 दिन बरस जाए तो धान की फसल बेहतर होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें