फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत, जलभराव से जूझे दुकानदार

रायबरेली में शनिवार को बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। करीब एक घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। बारिश से जलभराव की समस्या हुई। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी न बरसने से किसानों को धान की रोपाई में दिक्कत आ रही है। नर्सरी तैयार है और किसानों को बिजली के पंप के सहारे धान की बुवाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि इस बार मानसून की चाल बहुत धीमी है। यदि बारिश ठीक से नहीं हुई तो आने वाले समय में अधिक दिक्कत होगी। खीरों कस्बा में तेज बरसात के बाद सड़क के किनारे की दुकानों में पानी भर गया। पानी भरने से दुकानदारों की परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। दुकानदारों का आरोप है कि खीरो चौराहा से अतरहर रोड पर बनी पुलिया टूटने से दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें