फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बालिका विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

यूपी के रायबरेली में साइबर सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने शनिवार को बालिका विद्यालय, जलालपुर धई में छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ड्रोन की अफवाह पर पुलिस को सूचना दी जाए। घबराए नहीं। यह अराजकतत्वों की हरकत है। बताया कि किसी भी प्रकार का आपके मोबाइल पर अनजाने व्यक्ति का संदेश आए तो बिना जाने समझे आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को मत साझा करें। यदि आप जानकारी साझा कर देते हैं तो आपके द्वारा बताए गए ओटीपी के जरिए साइबर ठग आपके खाता से हेरा फेरी करके रकम निकाल सकते हैं। वहीं महिला आरक्षी श्रुती सचान ने छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112 1090 1076 1098 1930 और साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सभी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें