रायबरेली में मौसम में बदलाव के साथ कुत्तों के स्वभाव में परिवर्तन आ रहा है। इसी का नतीजा है कि कुत्ते दिसंबर में हिंसक हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि शहर में कुत्तों ने कई मोहल्लों में लोगों को काट कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों की भीड़ रही। शहर के मलिकमऊ और जवाहर विहार में कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। छोटे बच्चों को इनसे सबसे अधिक खतरा है। कुत्तों के अचानक हिंसक होने से लोग सकते हैं। अमूमन दिसंबर में कुत्ते हिंसक नहीं होते है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कुत्तों के स्वभाव में परिवर्तन हो रहा है। शहर के मलिकमऊ और जवाहर विहार में कुत्ते पिछले दिनों कई लोगों को शिकार बना चुके हैं, सभी जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए। वहीं डीह के लोधवारी गांव में कुत्तों ने एक ही दिन में 20 लोगों को काटा। सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया गया।