फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 30 बीघे गेहूं की फसल जली

रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर जलालपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। नगर पंचायत के टैंकर ने आग बुझाने में उनकी मदद की। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, खेतों तक रास्ता न होने के कारण वह लगभग 200 मीटर दूर खड़ी रही। दमकल के मौके पर न पहुंच पाने से किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। बाद में सूचना पर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें