फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: ईद की छाई खुशियां, अकीदत के साथ हुई नमाज

Akash Dwivedi Updated Sat, 21 Mar 2026 12:25 PM IST

परशदेपुर क्षेत्र के मस्जिदों में शनिवार को ईद उल फितर की नमाज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। सुबह से ही लोग ईदगाह व् मस्जिदों में जुटने लगे और सभी के चेहरे पर त्यौहार की एक खुशी की मुस्कान झलक रही थी। रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद ईदगाह से बाहर निकलते ही सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी । ईद गाह के बाहर बच्चों से लेकर बूढ़े जवान सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे थे। ईदगाह के पास लगे मेले का बच्चों ने लुफ्त उठाया ,कोई जलेबी तो कोई गुब्बारे खरीदे तो किसी ने मिठाईया ली और आइसक्रीम का स्वाद चखा। ईद गाह में मौलाना इस्लाम नदवी ने नमाज अदा करायी ,नूरानी मस्जिद मे मुफ्ती मो जैद ने नमाज अदा करायी , जामा मस्जिद में मौलाना मो यूनुस मज़हरी ने नमाज अदा कराई ।इस दौरान कस्बे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे कस्बे में जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर ई ओ निमिषा भारद्वाज,एस ओ जीतेन्द्र मोहन सरोज ,चौकी इंचार्ज मोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। परशदेपुर क्षेत्र के ईदगाह जाने वाले रास्ते में रात में हुई बारिश की वजह से जगह जगह पानी भरे होने से रोजेदारों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ा ।ईदगाह को दो रास्ते जाते है ।दोनों रास्ते पूरी तरह से बदहाल था। पूरे रास्ते में कीचड़ की वजह से रोजेदारों को ईदगाह तक जाने के लिए काफी समस्याओ का सामना करना पड़ा किसी तरह लोग ईदगाह तक पहुचकर नमाज अदा की।अव्यवस्था होने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा इसकी कोई व्यवस्था नही की गयी जिसके कारण लोगो को ईदगाह तक जाने के लिए उसी कीचड़ से होकर ही जाना पड़ा।जोकि की मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़ा पर्व ईद होता है।इसके बावजूद रास्ते को सही नही कराया गया जिसकी वजह से लोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें