रायबरेली जिले की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सुदौली निगोहां जनपद लखनऊ संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक ट्रक सड़क पर मौजूद एक गड्ढे में ही फंस गया। जिससे शुक्रवार सुबह तक दो किलोमीटर ट्रकों का जाम लगा रहा। इस संपर्क मार्ग से करीब दो दर्जन गांव के ग्रामीणों का आवागमन है। शुक्रवार सुबह ट्रक ड्राइवर ने क्रेन बुलाई जिससे फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया परंतु फिर भी सड़क पर गहरा गड्ढा होने के कारण जाम लग रहा है।