फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राहुल गांधी बोले-दो वर्गों में बंटा है भारत 'एक गरीबों का... दूसरा अमीरों का'

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Feb 2025 07:00 PM IST

यूपी के रायबरेली में गुरुवार को सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने जगतपुर के शंकरपुर गांव स्थित अमर शहीद राणा बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में अमर शहीद राणा बेनी माधव की प्रतिमा को बनाने वाले मूर्तिकार अमरपाल सिंह को राहुल गांधी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि भारतवर्ष दो वर्गों में बंटा हुआ है। एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का है। सांसद ने कहा कि अमीरों की सरकार सिर्फ अरबपतियों के कर्ज माफ करती है। गरीबों का खून चूस रही है। महंगाई से आम जनता परेशान है। लेकिन, सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वह अमीरों के कर्ज माफी कर रही है। गरीबों को महंगाई की मार दे रही है। राहुल ने कहा कि रायबरेली के दो सांसद हैं, एक मैं और दूसरी प्रियंका। कभी उनको भी बुला लिया करो। कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने 400 पार का नारा दिया था। संविधान बदलने की बात कही थी। हम लोगों ने इसका विरोध किया। कहा कि आप संविधान कैसे बदल सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें