फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: विद्यालयों की प्रगति, शिक्षा व्यवस्था के बारे में जाना, माध्यमिक शिक्षा मंत्री का स्वागत, गेस्ट हाउस में हुई बातचीत

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रविवार को रायबरेली पहुंची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा सम्मान समारोह से पहले गेस्ट हाउस में करीब पौन घंटे रुकी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत की। विद्यालयों की प्रगति और शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानने का प्रयास किया। हाल ही में आए यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में जिले के बेहतर नतीजों पर संतोष जताया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री के गेस्ट हाउस पहुंचने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। गेस्ट हाउस में कई राजकीय विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों से माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बातचीत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा। विद्यालयों और शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने की बात कही। इस मौके पर स्मिता मिश्रा, रत्नेश कुमार, उदय श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, सुमन देवी, सविता, रजनीश प्रकाश आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य परिषद ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। परिषद के पदाधिकारियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह में आई मंत्री से मुलाकीत की। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के मंडलीय अध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, महामंत्री राज कुमार गुप्त, दिनेस कुमार, राज नारायण, सत्येंद्र कुमार, छोटेलाल, राजीव सिंह, स्वामीनाथ, भानु प्रताप भास्कर, आनंद कुमार आदि शामिल रहे। पदाधिकारियों ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समस्याएं बताईं। विनियमित करने और पदोन्नति जैसे मुद्दे उठाए, जिस पर मंत्री ने समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें