फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: दोस्तों संग नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव के पास लोन नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। अहद (20) पुत्र अजीज निवासी आचार्य नगर मोहल्ला अपने दोस्तों अशरफ और कलीम के साथ बुधवार को लोन नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। अशरफ और कलीम तैरना नहीं जानते थे। जिससे वे उसे बचाने में असमर्थ रहे। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने अहद को पानी से बाहर निकालने में समर्थ हुए और आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अहद डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता था और अविवाहित था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अहद उसके माता पिता को नवजात अवस्था में जंगल में मिला था जिसके बाद उन्होंने उसे गोद लेकर पाला पोसा और बड़ा किया। अहद की असमय मौत से जहां पिता मोहम्मद अजीज, मां इसरत जहां, बहन सबकितुन्नीशा के आंसू नहीं थम रहे वहीं साथ नहाने गए दोनों दोस्त गहरे सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर जरुरी कार्रवाई पूरी कर शव को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें