फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: तमिलनाडु गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, 10 लाख कीमत के जेवरात बरामद, आरोपियों में से चार महिलाएं

रायबरेली जिले में महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तमिलनाडु गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से चार महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ में हाल में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में मीडिया से रूबरू हुए और पकड़े गए गैंग का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने दक्षिणी दिल्ली के मदनागिरी डॉ. अंबेडकरनगर निवासी रोहित, आनंद, ज्योति मानकर, शांति, सुधा, आशा को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से यह सभी तमिलनाडु प्रांत के कोयंबटूर के रहने वाले हैं, लेकिन इस समय दिल्ली में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। इन आरोपियों के पास से चार सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी समेत 10 लाख कीमत के जेवरात और एक एसयूवी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने 13 फरवरी को शहर क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान तीन महिलाओं से सोने की चेन छीन ली थी। तीन फरवरी को उन्नाव रोड पर रेल कोच फैक्टरी के पास दो घरों से चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था। चार दिसंबर 2024 को प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास एक महिला से सोने की चेन छीनी थी। एसपी के मुताबिक आरोपी महिलाओं को निशाना बनाते थे। खासकर धार्मिक स्थलों को टारगेट करते थे, क्योंकि यहां पर महिलाओं का आना जाना ज्यादा रहता था। पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें