फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शिवम सिंह ने लहराया मेधा का परचम, यूपीएससी की परीक्षा में हासिल की 73वीं रैंक

ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 04:35 PM IST

यूपीएसई परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आया। शहर के प्रगतिपुरम के शिवम सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास कर न केवल परिवार का बल्कि रायबरेली जिले का भी नाम देश भर में रोशन कर दिया है। शहर के प्रगतिपुरम निवासी राम नरेश सिंह की आंखें मंगलवार को खुशी से छलछला गईं। बेटे शिवम सिंह ने यूपीएसई की परीक्षा में 73वीं रैंक हासिल कर इतिहास बना दिया है। शिवम सिंह वर्तमान में आंध्र प्रदेश में आईआरएफ की ट्रेनिंग कर रहे हैं। शिवम सिंह ने 2021 में यूपीपीसीएस परीक्षा को क्रैक किया था और उसके बाद वह गोरखपुर में एसडीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने आईआरएफ की परीक्षा पास की और वह आंध्रप्रदेश में ट्रेनिंग के लिए निकले। पिछले एक साल से वह यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पूर्व में भी वह यूपीएससी परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं, लेकिन रैंक आईएसएस स्तर की नहीं आई थी। उनके पिता राम नरेश विकास भवन के पास गुमटी में स्टेशनरी की दुकान करते हैं। मां बबिता सिंह गृहिणी है और भाई शुभम सिंह बेंगलुरु में कॉर्पोरेट सेक्टर में है। बेटे की सफलता से राम नरेश की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें