फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: पत्नी ने रची थी साजिश, प्रेमी ने गोली मारकर की थी पूर्व बीडीसी की हत्या

रायबरेली के शिवगढ़ इलाके में हुई पूर्व बीडीसी मनीष कुमार सैनी (38) की हत्या से 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मंगलवार को परदा उठा दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर मनीष की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गरीब का पुरवा निवासी मनीष छह अप्रैल को अपनी ससुराल शिवगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात भवानीगढ़ के मालिन का पुरवा गांव गए थे, जहां रात में उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के खुलासे के लिए शिवगढ़ प्रभारी बिंध्य विनय रावत और एसओजी प्रभारी बृजेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस टीमों ने पूर्व बीडीसी की हत्या में उनकी पत्नी रूबी और गांव के ही रहने वाले सुनील को पकड़ा है। एसपी के मुताबिक जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि रूबी और सुनील के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति मनीष को इस बात की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर मनीष और रूबी के बीच कई बार मारपीट हुई थी। मृतक मनीष के घरवालों ने भी रूबी और सुनील को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर रूबी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी और मायके में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहले पति और फिर प्रेमी सुनील को बुला लिया। एसपी के मुताबिक छह अप्रैल की रात रूबी शौच के बहाने प्रेमी सुनील से मिलने के लिए खेत गई थी। शक होने पर पति भी खेत पहुंच गया, जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस दौरान रूबी और मनीष के बीच हाथापाई हुई थी। इस दौरान प्रेमी ने 32 बोर की पिस्टल से गोली मारकर पूर्व बीडीसी की हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल के अलावा कारतूस, तीन मोबाइल, एक बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें