फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: लालगंज रेलवे स्टेशन पर गंदगी का अंबार, यात्रियों को हो रही असुविधा, सफाई व्यवस्था ठप

रेलवे स्टेशन परिसर में करीब दो सप्ताह से साफ-सफाई नहीं की गई जिससे चारों तरफ गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। परिसर में फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर की समुचित साफ सफाई कराए जाने की मांग की है। अमृत भारत स्टेशन के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों में चयनित स्टेशन में यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। स्टेशन में साफ सफाई के लिए दो सफाई कर्मचारी रखे गए हैं लेकिन उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की अनदेखी और वेतन न मिलने के कारण मजबूरी में सफाईकर्मियों ने काम करना बंद कर दिया जिससे परिसर में जगह जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। प्लेटफॉर्म में रखे डस्टबिन कचरे से भरे हुए हैं। परिसर के कोने कोने पर पान मसाले की पीक से फर्श लाल हो चुकी है। यात्रियों के बैठने के लिए परिसर में डाली गई सीमेंट और स्टील की बेंचों के नीचे कचरे का ढेर लगा हुआ है। जगह जगह आवारा पशुओं ने गोबर कर रखा है। दुर्गंध के कारण वहां बैठना मुश्किल हो रहा है। रेलवे स्टेशन की गंदगी को लेकर यात्री नाराज हैं। स्टेशन पर मौजूद यात्री नीरज व प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टेशन की हालत बेहद खराब है। गंदगी के कारण यहां रुकने का मन नहीं करता। रेलवे प्रशासन को सफाई की व्यवस्था करानी चाहिए। स्टेशन पर टिकट आरक्षित कराने आए विकास व शिवम शुक्ला ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। कहा कि स्टेशन पर पसरी गंदगी और सफाईकर्मियों की समस्याएं न केवल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं, बल्कि इससे रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक कौशलेंद्र शुक्ला का कहना है कि सफाईकर्मियों के वेतन की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। सफाईकर्मियों को अप्रैल माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें