फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: क्यों एसडीएम साहब कोई काम तो किया नहीं, बंद कीजिए फोन... प्रमुख सचिव ने सामने लगाई फटकार

दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव परिवहन व नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू सबसे पहले बाला ग्राम सभा में लगी चौपाल में पहुंचे और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं उन्होंने बिजली, पानी, किसान सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन के बारे में भी आए हुए ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान चौपाल में आए ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी पेंशन संबंधी स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान प्रमुख सचिव जानकारी दे ही रहे थे कि उनके बगल में बैठे एसडीएम सदर प्रफुल्ल शर्मा मोबाइल पर बात करने में लगे रहे। इस पर प्रमुख सचिव की नजर सदर एसडीएम पर पड़ी तो फटकार लगाते हुए प्रमुख सचिव ने सदर एसडीएम से कहा कि आप फोन पर बात कर रहे हैं। फोन बंद कर दीजिए काम करते नहीं है और फोन पर बात करते हैं। कहा कि जिस गांव में बुलाया गया उसकी यह दुर्दशा है तो अन्य का क्या हाल होगा। प्रमुख सचिव ने तहसीलदार एसडीएम और ग्राम प्रधान से मिलकर उस जगह को स्वच्छ भारत के अंतर्गत सफाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें