फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: किसानों के चेहरे पर छाई चिंता की लकीरें, गेहूं की फसल को नुकसान

बेमौसम बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। खेत में कटी पड़ी फसल भीग गई है। मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बिजली कटौती की भी समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में बनी है। बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा के साथ कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। किसान फसल बचाने के लिए इंतजाम करते दिखे। खेत में पड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं कटाई के दौरान अगर बारिश होती है तो गेहूं और भूसा दोनों काला पड़ जाने की संभावना है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे अब गेहूं की फसल की मढाई का कार्य प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें