फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: ई रिक्शा को टक्कर मारकर खाई में घुसा अनियंत्रित ट्रक, छह घायल

रायबरेली के बछरावां के बांदा बहराइच हाईवे पर तद्दीपुर गांव मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक जो फतेहपुर से बाराबंकी जा रहा रहा था। वहीं ई रिक्शा बछरावां से सवारी लेकर शिवगढ़ जा रहा था। इसी बीच ई रिक्शा को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार के चलते ट्रक सड़क से नीचे उतर कर लगभग बीस मीटर घिसटता हुआ खाई में घुस गया । हादसे में ई रिक्शा पर सवार उषा देवी (34) पत्नी भगीरथ पटेल निवासी वार्ड नंबर तीन कस्बा बछरावां , पुष्पा देवी (30) पत्नी सतीश कुमार निवासी असहनजगतपुर, प्रीति (25) पत्नी गौतम व उसका बेटा वैभव (4) निवासी कुंदनगंज, सनी कुमार (22) पुत्र हनुमान निवासी टीकरा महराजगंज, ई रिक्शा चालक रामनारायण (50) पुत्र हनुमान निवासी आनंद कुंवर खेड़ा शिवगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौका पाकर ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें