फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: अर्धांगिनी ने निभाया फर्ज, व्यवस्था को दिखाया आईना, पति का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने सीएमओ दफ्तर आई थी महिला

अर्धांगिनी शब्द अग्नि के सात फेरों के दौरान एक स्त्री से ऐसा जुड़ता है कि जीवन पर्यन्त पति परमेश्वर हो जाता है। कुछ ऐसा ही रायबरेली के सीएमओ ऑफिस एक वीडियो में सामने आया है। जहां एक महिला पीठ पर पति को लादकर अपने कर्तव्य को अदा कर नारी शक्ति और नारायणी को चरितार्थ करती दिखती है तो वहीं स्वास्थ्य महकमे के खोखली व्यवस्था को भी यह दृश्य उजागर करता है। असल में महिला अपने दिव्यांग पति का विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिये उसे पीठ पर लादकर इधर उधर भटकती दिख रही। मामला सोमवार का है। सोमवार को सीएमओ ऑफिस में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का साप्ताहिक दिन निर्धारित किया गया है। बताते हैं कि सीएमओ ऑफिस आई हरचंदपुर क्षेत्र देदोर की रहने वाली पिंकी सीएमओ कार्यालय पर पति आदित्य कुमार का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए आई थी। व्हील चेयर की कोई व्यवस्था न होने के कारण उसे मजबूरी में पति को पीठ पर लादकर करके इधर से उधर जाना पड़ा। वह चाहती हैं कि सीएमओ ऑफिस में उसके पति का दिव्यांग प्रमाण पत्र बन जाये और यहाँ जो भी अव्यवस्था है उसमें सुधार किया जाए ताकि यहाँ दिव्यांग को सुविधा मिल सके। इस मामले में सीएमओ डॉ नरेश चन्द्रा का कहना है कि सोमवार को एक महिला अपने पति का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सीएमओ ऑफिस आई थी। सीएमओ ऑफिस में दिव्यांग प्रमाण पत्र कार्यालय के बाहर व्हीलचेयर की सुविधा दी गई है। हो सकता है उस दिन उस महिला को वह व्हिक चेयर दिखाई न दिया हो या उसने किसी से पूछा ना हो। बाकी सोमवार के दिन सभी दिव्यांग यहाँ आते हैं उन सभी को यह जानकारी है कि यहाँ व्हीलचेयर की सुविधा रखी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें