रायबरेली सोसायटी के नाम पर खुली एजेंसी में रुपया जमाकर मुनाफा कमाने की सोच को झटका लगा है। पिछले साल नवंबर से कंपनी में ताला लगा है और अधिकारी भाग गए हैं। कंपनी में रुपया जमा करने वाले लोगों ने ठगी होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। एलयूसीसी सोसाइटी के प्रबंध तंत्र ने बचत धनराशि जमाकर उसे दोगुना करने का झांसा दिया। इस पर लोगों ने हजारों रुपये जमा किए। वहीं कंपनी मौका पाकर पैसे लेकर भाग खड़ी हुई। यह कंपनी 2016 से चल रही थी। नम्बर 2024 से सोसाइटी अचानक हो गई बंद हो गई। करीब 1500 लोगों ने अपना पैसा कंपनी में जमा किया था।