फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लकड़ी कारीगर ने मांगा बकाया पैसा, आरोपी ने निकाला तमंचा... मार दी गोली; अस्पताल में भर्ती

यूपी के रायबरेली में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर लकड़ी कारीगर को गोली मार दी गई। पैर में गोली के छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मस्तान नगर निवासी इकबाल (18) मोहल्ले में संचालित आरा मशीन पर लकड़ी के पावों में छेद करने का काम करता है। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम को इकबाल ने आरा मशीन संचालक से मजदूरी के बकाया रुपये की मांग की तो विवाद होने लगा। इसी दौरान तमंचे से उस पर फायर की गई। गोली के छर्रे इकबाल के दाहिने पैर में लगे। इससे वह घायल हो गया। वहीं घटना के बाद आरा मशीन संचालक और उसका साथी फरार हो गए। सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक घायल का जिला अस्पताल में इलाज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें