फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम की मिशन निदेशक ने जाना रायबरेली के अस्पतालों का हाल, कमियां मिलने पर जताई नाराजगी

रायबरेली में शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक और स्वास्थ्य सचिव पिंकी जोवेल ने जिला महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक की। खामियां मिलने पर संबंधित को चेताते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में हर काम के लिए रुपये मांगने की शिकायत को उन्होंने गंभीरता से लिया। कई सोनोलॉजिस्ट होने के बाद भी रात में अल्ट्रासाउंड न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जरूरत के हिसाब से चिकित्सकों की तैनाती के आदेश दिए। हीट वेव को लेकर अधिकारियों को शत प्रतिशत तैयारी पूरी कराने के आदेश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. निर्मला साहू, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. शरद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें