राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह रायबरेली-सलोन मार्ग पर भदोखर गाँव के पास रायबरेली की तरफ से सलोन जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सरकारी दुकानों को तोड़ते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गया जिससे आंगनबाड़ी की स्लेप में दरारे आ गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने किसी तरह डंपर में फंसे चालक को क्रेन की मदद से निकाल कर जिला अस्पताल भेजा। एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि अनियंत्रित होकर डंफर दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गया, जिसमे चालक संदीप कुमार निवासी बाबूगंज थाना ऊंचाहार घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।