फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

रायबरेली से सांसद एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करीब दो महीने बाद 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वह जिले के विकास पर चर्चा करने के साथ ही राजनीतिक हलचल को लेकर कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी 29 और 30 अप्रैल दो दिन रहेंगे। राहुल के दौरे को देखते हुए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। अपने दौरे के पहले दिन सांसद बछरावां के कुंदनगंज स्थित विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। जिला मुख्यालय पर दिशा की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद डलमऊ के मुराईबाग में सरेनी विधानसभा के कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करके उनसे संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 30 अप्रैल को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद वह अमेठी जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें