फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरने पर बैठी पीड़िता

विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 02:35 PM IST

दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न करने से नाराज महिला ने सोमवार को थाने में जमकर हंगामा किया। वह थाने में ही धरने पर बैठ गई। ग्राम प्रधान और उसके साथी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस सिर्फ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को बचाना चाहती है। हीरागंज-महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के प्रधान और उसके साथी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया। इस मामले की की जांच एसआई जय किशुन यादव जांच कर रहे हैं। रविवार को आरोपी प्रधान थाने आया था। जब यह बात की जानकारी पीड़ित महिला को हुई तो वह थाने पहुंचकर हंगामा करने लगी। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। उसका आरोप था कि विवेचक आरोपियों से मिले हुए हैं और जानबूझकर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें