सोमवार को दिन में एक बजे सामने के दुकानदार ने बताया कि उनके ऊपर की गोदाम से धुआं निकल रहा है। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में आग फैल चुकी थी। इस दौरान फायर कर्मियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पट्टी कस्बे में मौजूद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।