प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए फर्नीचर कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वह बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। बेटे के सामने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बाजार की दुकानें बंद हो गई है।