फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन पर पेड़ गिरने से 14 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हुई बहाल, गर्मी में मचा हाहाकार

जगेशरगंज में मेन लाइन पर सूखा पेड़ गिरने के कारण 14 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे दर्जनों गांव प्रभावित है। पूरी रात लाइट गायब रहने के कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिलबिला पावर हाउस से करीब दर्जनों गांवों की सप्लाई होती है। बुधवार की रात करीब 9:00 बजे एक सूखा पेड़ ककरहा के समीप 11000 लाइन पर गिर गया, जिसके कारण अमेठी चिलबिला मार्ग पर जाम लग गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया तो आवागमन शुरू हुआ, लेकिन बृहस्पतिवार को दोपहर 11:00 तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र के जगेशरगंज, बांसी, दक्षिण का पुरवा, कठुआपुर, चौबेपुर, लंगड़ा का पुरवा, पदुमपुर, सत्ती चौरा, चौबौली, गोबरी, उसरी, कंसापुर, देवशीपुर, उपाध्यापुर, जैतीपुर कठार, चमनगंज, पूरेपीतांबर, सरायदली, सराय भनई, सकतपुर, आममऊ, ककरहा, सराय महिमा समेत दर्जनों गांव प्रभावित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें