फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के मद्देनजर डीएम और एसपी के साथ अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने एडीएम एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैस के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, लगातार भ्रमणशील रहने, ड्रोन/सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें