राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मां बेल्हा देवी का दर्शन करने व विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करने आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए प्रयागराज के आईजी सहित आला अफसरों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर प्रयागराज, कौशांबी समेत अन्य जनपदों से एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी बुलाए गए। जनसभा स्थल के आसपास ही 400 के करीब पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीएम की सुरक्षा का विशेष दस्ता बृहस्पतिवार की शाम पुलिस लाइन परिसर में पहुंच गया।