उप जिलाधिकारी रानीगंज की मनमानी और तानाशाही रवैये के खिलाफ तहसील के अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। वकीलों का आंदोलन एक सप्ताह से जारी है। तहसीलदार और एसडीएम पर तानाशाही का आरोप लगाया।