फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: पीलीभीत में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों पर झूमे लोग

पीलीभीत जिले में गणतंत्र दिवस पर शहर से लेकर कस्बों और गांव तक तिरंगा शान से लहराया। सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल– कॉलेज, संस्थान और निजी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभात फेरी निकाली गई। देशभक्ति के गीत और नाटक का मंचन किया गया। पुलिस लाइन में हुई परेड में देशभक्ति की झलक दिखी। बीसलपुर, पूरनपुर, बरखेड़ा, अमरिया, माधोटांडा, मझोला, न्यूरिया आदि सभी जगहों पर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया गया। स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें