पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था को चुनौती देते हुए महोफ रोड स्थित उवैस ज्वेलर्स को निशाना बना लिया। चोर दुकान के ताले तोड़कर करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि सराफा दुकान मुख्य चौराहे से महज करीब 200 कदम की दूरी पर है। रात में हुई वारदात की पुलिस को गश्त के दौरान भनक तक नहीं लगी। सुबह ताले टूटे मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना से व्यापारियों में खलबली मच गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।