पीलीभीत जिले में परोरा की सब्जी खाने से पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइन पार निवासी एक परिवार के छह लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। यहां रामप्रकाश के घर शुक्रवार रात परोरे की सब्जी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने यह सब्जी खाई। इसके बाद रामप्रकाश, उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्री आराध्य, मां भगवती देवी, भतीजे अंश, भतीजी तान्या देवल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बेहोश हो गए। शनिवार सुबह काफी देर तक उनके घर में कोई हलचल न होने पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। तब रामप्रकाश को होश आया। आननफानन परिवार के सभी सदस्यों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।