फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिपाही भर्ती परीक्षा देने पीलीभीत पहुंचे राजस्थान और बिहार के युवा, बताया कैसा रहा पेपर

पीलीभीत में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को पहली पाली में सुबह 10 बजे से हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने पेपर सरल बताया तो किसी ने थोड़ा कठिन। पीलीभीत में परीक्षा देने आए कई अभ्यर्थी बिहार, राजस्थान के थे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी घर लौटने की जल्दबाजी में दिखे। हालांकि रोडवेज बसों की पर्याप्त संख्या होने से अभ्यर्थियों को भटकना नहीं पड़ा। बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पीलीभीत में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 2496 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें