पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव रम्पुरा में रविवार शाम को रास्ते से बाइक हटाने के विवाद एक युवक और उसे बचाने आए दो लोगों को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीट दिया गया। विवाद पर दोनों समुदाय के लोग एकत्र हुए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव भी हुआ। इससे गांव के लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। तनाव और विवाद को लेकर गांव में रात को पुलिस तैनात रही। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं । कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मारपीट के बाद बवाल हुआ है। तहरीर पर एक पक्ष ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच की जा रही है।