फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में किसान को मारने के बाद गांव के आसपास ही डेरा जमाए बाघ, ग्रामीणों में दहशत

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में किसान दयाराम को मारने के बाद से हमलावर बाघ गांव के आसपास ही में डेरा जमाए है। मंगलवार को गांव के निकट निगरानी में जुटी टीम पर भी बाघ ने हमले का प्रयास किया। इसके बाद दिन भर खेतों में डेरा जमाए रहा। डीएफओ, ट्रैंकुलाइज एक्सपर्ट की मौजूदगी में पांच टीमें बाघ की निगरानी में जुटी रहीं, लेकिन देर शाम तक बाघ विभाग के हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं बाघ की दहशत से ग्रामीण, किसान और बच्चे घरों में कैद हैं। ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने बीती रात एक गाय को भी मार दिया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें