फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा, विभागीय अफसर बने अनजान

मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 02:45 PM IST

पीलीभीत शहर से होकर गुजरने वाला टनकपुर हाईवे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जिला अस्पताल मोड़ के निकट सड़क का एक हिस्सा धंस चुका है। वहीं आसपास के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे बन गए हैं। यह गड्ढे हर समय हादसों को दावत दे रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन सवार सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। अचानक गड्ढे आने पर संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाएं होना आम बात है। हाईवे पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अफसर इस गंभीर समस्या से पूरी तरह से बेखबर बने हुए हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर हाईवे को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि हादसों के खतरे पर रोक लगाई जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें