फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, तस्कर भागे, मौके पर मिले पशु के अवशेष

पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निसरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। गो-तस्कर तो हाथ नहीं आए, लेकिन मौके पर दो गोवंशीय पशु मिले। कुछ गोवंशों के अवशेष भी मिले। बताया जा रहा है कि रविवार रात हिंदूवादी संगठन के लोगों को जहानाबाद थाना के गांव निसरा के पास गोकशी की सूचना मिली। संगठन के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। आननफानन पुलिस टीम निसरा गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले गो-तस्कर भाग गए। पुलिस को घटनास्थल से एक जीवित गाय और बछड़ा मिला। बताया जा रहा है कि कुछ अवशेष भी मिले हैं। हिंदू संगठन के लोग रात में ही पहुंच गए। गो-तस्करों की तलाश में पुलिस पूरी रात दौड़ती रही। मगर गो-तस्कर हाथ नहीं आए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें