पीलीभीत से गुड़ और चावल लेकर मुंबई गए माधोटांडा थाना के गांव सुखदासपुर नवदिया निवासी व्यापारी पूरनमल लापता हो गए। परिजनों ने मुंबई जाकर भी तलाश की लेकिन 20 दिन बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने माधोटांडा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर सक्रियता से प्रयास न करने का आरोप लगाया।