फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता: पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीम ने पेनाल्टी शूट में जीता फाइनल मुकाबला

शाहजहांपुर में 73वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का जीएफ कॉलेज के खेल मैदान पर समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में पीलीभीत और पुरुष वर्ग में शाहजहांपुर की टीम ने जीत दर्ज की। विजेताओं को एसपी राजेश द्विवेदी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। मंगलवार को महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर व पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमें तय समय में गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट के जरिये किया। पीलीभीत की मीनाक्षी व शिवानी ने एक-एक गोल किया। शाहजहांपुर की ओर से सुधा रावत एक गोल कर सकीं। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर के रजत सिरोही और बरेली के अक्षय ने एक-एक गोल किया। मैच पेनाल्टी शूट आउट में पहुंचा। इसमें स्थानीय टीम ने बरेली को 7-6 से हराकर फाइनल जीता। एसपी राजेश द्विवेदी ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बरेली जोन की शाहजहांपुर, बरेली, बदांयू, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें