पीलीभीत जिले में नेपाल सीमा के समीप के गांव भरतपुर में उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद बनाने वाले पांचों पट्टेदारों और एक प्रधान ने प्रशासन के नोटिस बाद खुद ही मस्जिद को ढहाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने कुछ दिन पहले इन सभी संचालकों को मस्जिद ढहाने का नोटिस देकर 14 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था। तहसीलदार हबीबउर रहमान ने बताया कि राजस्व कर्मियों को गांव भेजकर मस्जिद ढहाए जाने के बारे में जांच करा रहे हैं।