पीलीभीत में ब्लॉक बरखेड़ा के गांव बलदेवपुर गौंटिया के प्राथमिक विद्यालय को करीब ढाई किलोमीटर दूर परेवा अनूप में विलय कर दिया गया है। इसका पता चला तो अभिभावक आक्रोशित हो गए। बुधवार को अभिभावक और बच्चे स्कूल के गेट के पास एकत्र हुए। विरोध-प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर स्कूल का विलय न किए जाने की मांग की है।