फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर किया हंगामा

पीलीभीत के पूरनपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। आरोप है कि निजी अस्पताल संचालक ने जबरिया महिला को एंबुलेंस में लादकर इलाज के लिए बरेली भिजवा दिया। बरेली में चिकित्सक ने तीन घंटे पहले ही उसकी मौत होने की जानकारी दी। परिजन उसका शव लेकर वापस पूरनपुर पहुंचे, उससे पहले ही अस्पताल संचालक और स्टाफ अस्पताल को बंद कर भाग गए। महिला के परिजनों ने शव अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा किया। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में अस्पताल संचालकों पर लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। जन्म के बाद नवजात को पूरनपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तबियत ठीक होने पर परिजन घर लेकर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें