पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान सफारी मार्ग पर अचानक बाघ आ गया। उसने सड़क पर घूम रहे सांड़ पर हमला कर दिया। बाघ ने सांड़ को दबोच लिया और जंगल में खींच ले गया। घटना के दौरान सड़क पर दोनों तरफ सफारी वाहन काफी देर तक रुके रहे। दोनों तरफ वाहनों पर सैलानी सवार थे। घात लगाए बैठे बाघ ने जब सांड़ पर हमला किया था तो सैलानियों की एकबारगी सांसें अटक गईं। दहशत के बीच सैलानियों ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।