पीलीभीत में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर जहर खाकर जान देने वाली युवती का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसे वक्त का है जब उसने जहर खाया था। कोई व्यक्ति उससे पूछ रहा है कि जहर क्यों खाया इस पर युवती कहती है कि एसओ साहब ने कहा तू जहर खा ले मैं जवाब दे दूंगा। युवती ने आरोप लगाया कि लड़के की तरफ से पैसा आ गया। पुलिस उसका सपोर्ट कर रही है । मेरी तरफ से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। पीड़ित युवती की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना पर एसपी अविनाश पांडे का कहना है कि अमरिया इलाके में रहने वाली युवती ने उसी इलाके के एक युवती पर आरोप लगाया था कि सात साल पहले उनका अफेयर था और उसने उससे शादी का वादा किया था। 2021 में वह दुबई चला गया और जब वह 2024 में लौटा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। नौ नवंबर को पीड़ित युवती ने थाने के बाहर जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस प्रकरण में सीओ सदर को जांच सौंपी गई है। एसओ पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।